ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता में साझा घोषणापत्र पर सहमति हुई। इस घोषणापत्र में एकतरफा टैरिफ पर चिंता जताई गई है। इसके अलावा घोषणा पत्र में हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई है। ग्लोबल साउथ के विकास के लिए एक संगठित अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है।

साझा घोषणापत्र में विश्व के विकासशील देशों के लिए एक संगठित आर्थिक व्यवस्था के निर्माण पर जोर दिया गया है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय अभियान के लिए भी सहमति बनी है। ब्रिक्स देशों ने अपने आपको विश्व के विकासशील देशों के लिए एक विकल्प के रूप में पेश करने की बात कही है।